फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married woman's dead body found hanging

Roorkee News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 23 Oct 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनाें ने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।लक्सर निवासी बृजपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कविता (24) की शादी बुक्कनपुर गांव निवासी सोनू के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बुधवार देर रात को कविता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, गृहक्लेश के कारण विवाहिता की आत्महत्या किए जाने की बात भी सामने आई है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed