फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Roorkee News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 26 May 2024 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
Iपरिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज का आरोप
विज्ञापन

I
Iशनिवार की रात महिला विवाहिता की बिगड़ी थी तबीयत, पति समेत छह पर केस मुकदमाI
I एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने, जान से मारने की धमकी देने और हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति समेत छह पर दहेज हत्या में केस दर्ज कर लिया है।I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली पुलिस को झबरेड़ा निकट रविदास मंदिर निवासी मांगेराम ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बेटी नीलम की शादी 26 अक्तूबर 2023 में संदीप निवासी मंगल विहार, रुड़की के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले नीलम को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत बेटी ने उनसे की थी। उन्होंने बेटी के ससुरालियों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद भी उक्त लोग बेटी को प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

I
Iशनिवार रात करीब पौने 11 बजे बेटी के ससुर की उनके पास कॉल आई और बताया कि उसकी तबीयत खराब है। परिवार के लोग उसे देहरादून के एक अस्पताल में ले जा रहे हैं। साथ ही एंबुलेंस के चालक का नंबर दिया। उन्होंने चालक के मोबाइल पर कॉल की तो उसने बताया कि नीलम की मौत हो चुकी है। इस पर वह आननफानन रुड़की पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने बेटी की हत्या की है। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति संदीप, ससुर राजपाल, सास शकुुंतला, ननद दीपा व संजू और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का चल पाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article