फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married with children in drama Restored

नाटकीय घटनाक्रम में बच्चों के साथ लौटी विवाहिता

Fri, 15 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

भगवानपुर। प्रेम प्रसंग के चलते दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता बृहस्पतिवार को नाटकीय घटनाक्रम में लौट आई। दो हफ्ते पहले विवाहिता के गायब होने पर पति ने एक आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवाहिता के वापस लौटने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र के पति पत्नी भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते  हैं। दो हफ्ते पहले विवाहिता फैक्ट्री में साथ काम करने वाले एक युवक के साथ गायब हो गई थी। साथ में अपने दो बच्चे भी ले गई थी। जबकि एक बच्चे को घर पर अकेला छोड़ गई थी। पति की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचानक विवाहिता बच्चों सहित लौट आई। आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। माना जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने विवाहिता को जानबूूझकर अकेले भेजा। एसओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि विवाहिता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed