फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   marpeet in two group, fired

दो पक्षों मेें मारपीट, फायरिंग

Thu, 10 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 10 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खेत से फसल काटने को लेकर दो पक्षों में चल रही तनातनी बृहस्पतिवार को संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। साथ ही फायरिंग भी हुई। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

मानूबास और हलजौरा गांव में चकबंदी चल रही है। इसी के चलते मानूबास गांव निवासी एक किसान का चक हलजौरा में लगाया गया था। उस चक में किसान ने गन्ने की फसल लगाई हुई थी। तीन दिन पहले हलजौरा निवासी ग्रामीण ने यह फसल काट ली थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। मानूबास निवासी किसान बृहस्पतिवार को अपने चक पर गया था। उसी दौरान हलजौरा गांव निवासी ग्रामीण भी वहां आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। साथ ही फायरिंग भी हुई। मारपीट की जानकारी पाकर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसआई केके आर्य ने बताया कि फायरिंग होने की बात बताई गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


पुरानी रंजिश को दो पक्षों में मारपीट
खेड़ी शिकोहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से असलम, मासूम और हारुन घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से शकील, मुर्सरत को चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed