फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Market put on the road to protest against allotment

फड़ आवंटन के विरोध में सड़क पर लगाया बाजार

Sun, 03 Nov 2019 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Market put on the road to protest against allotment
मंगलौर में कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के सामने सड़क पर सब्जी बेच का विरोध जताते व्यापारी। - फोटो : ROORKEE
तीन फड़ों को गलत तरीके से आवंटित करने का आरोप लगाकर फल और सब्जी विक्रेताओं ने मंडी कार्यालय के बाहर सड़क पर बाजार लगाकर सब्जी और फल बेचा। विक्रेताओं ने जल्द दोबारा आवंटन नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मंडी समिति की ओर से मंडी परिसर में तीन फड़ बनाकर उनका आवंटन व्यापारियों को किया गया था। अन्य व्यापारी इसका विरोध कर रहे थे। आवंटन रद्द नहीं करने पर रविवार को सब्जी और फल मंडी के व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपने फड़ नियमित स्थानों की जगह मंडी समिति कार्यालय के बाहर सड़क किनारे लगाकर व्यापार किया। फल एवं सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष हाजी असगर अली का कहना है कि मंडी समिति के आवंटन से अन्य व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। मंडी समिति प्रशासन को फड़ों का आवंटन रद्द करना देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में अहमद जिया, कैसर अली, शाहिद अली, सलीम, पंकज शर्मा, उम्मेद खान, चौधरी गुफरान, शमशाद अंसारी, अफजाल आदि मौजूद थे। उधर, कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अशोक जोशी का कहना है कि मामला सभापति और एएसडीएम के संज्ञान में है। इस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed