फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mahila Arogya Samiti is formed through urban community health centers

कोरोना से निपटने को दिया प्रशिक्षण

Mon, 29 Nov 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mahila Arogya Samiti is formed through urban community health centers
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएससी) के माध्यम से बनाई गई महिला आरोग्य समिति की सदस्यों को कोरोना से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान महिलाओं को समाज से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के एक होटल में महिला आरोग्य समितियों को प्रशिक्षण दिया गया। यूपीएससी की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि शहर की हर यूपीएससी के अंतर्गत दस महिला आरोग्य समितियां बनाई जाती हैं। इन समितियों में आसपास की उन महिलाओं को जोड़ा जाता है, जो समाज और निर्धन लोगों के लिए कुछ करना चाहती हैं। ऐसी समितियों के सदस्यों को विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि समय पड़ने पर इनकी मदद ली जा सके। सोमवार को प्रशिक्षण में यूपीएससी पुरानी तहसील से जुड़ी निर्भया रामपुर महिला आरोग्य समिति, नारी शक्ति रामपुर डांडी, महक पश्चिमी अंबर तालाब, छवि रामपुर डांडी, आस्था पुरानी तहसील महिला आरोग्य समितियों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इसमें समितियों को मुख्यत: कोरोना वैक्सीन लगाने और सैंपल लेने की जानकारी दी गई। साथ ही कोरोनाकाल में किस तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद करनी है, केंद्रों पर वे एएनएम और आशाओं की कैसे मदद कर सकती हैं, घर-घर जाकर सर्वे कैसे किया जाता है, इसकी जानकारी दी गई। बताया कि समय पड़ने पर कभी भी इन समितियों की सहायता ली जा सकती है। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ मैनेजर गीता जोशी, रश्मि सैनी, प्रिया शर्मा, अंजली, ममता, अमिता, राखी सैनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed