फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Maha rally to be held on October 2 for farmers' demands

Roorkee News: किसानों की मांगों के लिए दो अक्तूबर को होगी महारैली

Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Maha rally to be held on October 2 for farmers' demands
लक्सर। कांग्रेस की ओर से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर दो अक्तूबर को कस्बे में किसान महारैली का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को कस्बे में आयोजित प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस नेता मोनू कुमार वर्मा ने कहा कि पिछले दिनों लक्सर क्षेत्र में बाढ़ आई थी। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में मुआवजे के लिए 11 हजार करोड़ की धनराशि जारी की गई थी लेकिन किसानों को मानकों के अनुसार फसलों का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी दो अक्तूबर को कस्बे में कोतवाली तिराहे के पास कांग्रेस द्वारा किसान महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार से किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जाना है। सरकार ने मांगें नहीं मानी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान महारैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत कांग्रेसी विधायक शामिल होंगे। इस मौके पर अमित शर्मा उर्फ डोनू, नसीम अहमद, मोहम्मद उस्मान, मैनपाल बसेड़ा, सैय्याज, मुस्तफा, राजकुमार, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, राकेश शर्मा व गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed