फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mafia harvested mango orchard

माफिया ने काटा आम का बाग

Wed, 08 Feb 2017 09:13 PM IST
अमर उजाला भगवानपुर
अमर उजाला भगवानपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
 लकड़ी माफिया ने आम का बाग रातों-रात काटकर साफ कर दिया। उद्यान विभाग के अधिकारियों को इसका पता भी नहीं लगा। अब शिकायत मिलने पर विभाग ने बाग मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 अमरपुर काजी के पास रेलवे लाइन के बराबर में एक आम का बाग है।  लकड़ी माफिया ने मंगलवार की रात में बाग में खड़े सारे हरे पेड़ों को काटकर ठिकाने लगा दिया। इतना ही नहीं माफिया ने काटे गए पेड़ों की जड़ों को भी निकाल दिया और ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर डाली। जिससे बाग का नामों-निशान ही मिट गया। चुनाव में व्यस्त उद्यान विभाग को इसका पता भी नहीं लगा। लेकिन बुधवार की सुबह पर्यावरण प्रेमियों की ओर से मामले की शिकायत उद्यान विभाग से की गई तो विभाग हरकत में आया। उद्यान विभाग के कार्यालय से नसीम को मौके पर जांच करने के लिए भेजा, जिसने मौके पर जांच शुरू कर दी। कर्मचारी नसीम ने बताया कि आम का बाग काटा गया है। इसकी पुष्टि हो चुकी है। जिसकी कोई परमिशन विभाग की ओर से नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया खेत किसका है बस इसका पता किया जा रहा है। इसका पता लगते ही बाग मालिक के खिलाफ जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed