{"_id":"60df51958ebc3ebf4a338616","slug":"low-voltage-electrical-appliances-turned-showpiece-roorkee-news-drn3833358146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज से शोपीस बने बिजली के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज से शोपीस बने बिजली के उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में इस समय हर कॉलोनी और मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों के घरों में रखे बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रहे गए हैं। ऊर्जा निगम कार्यालय में लो वोल्टेज को लेकर आए दिन 15 से 20 शिकायतें पहुंच रही हैं।
इस समय गर्मी अपने चरम पर है। वहीं लोग बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज का दंश झेल रहे हैं। आए दिन तीन से चार घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। वहीं करीब पांच दिन से शहर के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनने लगी है। इससे लोगों के घरों में रखे बिजली के उपकरण ठप पड़े हैं। शुक्रवार को आदर्शनगर निवासी मंजीत सिंह, मोंटी और राजकुमार आदि ने ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचकर लो वोल्टेज की शिकायत की। उनका कहना है कि रात के समय लो वोल्टेज के चलते घर के सारे बल्ब और ट्यूबलाइट तक नहीं जल रही हैं। पहाड़ी बाजार से भी तीन उपभोक्ताओं ने बिजलीघर नंबर छह पर पहुंचकर लो वोल्टेज की समस्या दर्ज कराई। उनका कहना है कि बिजली कटौती के बाद अब लो वोल्टेज बर्दाश्त नहीं हो रही है। बताया कि तीन दिन से घर में लगी एसी और कूलर नहीं चल रहे हैं। मजबूरी में उन्हें घर की छतों पर लेटना पड़ रहा है। शास्त्रीनगर और राजेंद्रनगर निवासी अंबरीष और सुभान सिंह रामनगर स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को उनके यहां लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया। मामले में यूपीसीएल के ईई वीके सिंह का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या बिजली की आपूर्ति से ज्यादा इस्तेमाल होने के चलते हो रही है। वे अपने स्तर पर बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मरों पर टेप चेंज कर लो वोल्टेज की समस्या कम करने का प्रयास कर रहे हैं।