फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Local industries get preference in purchasing goods

सामान खरीद में स्थानीय उद्योगों को मिले वरीयता

Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Local industries get preference in purchasing goods
रुड़की। जिले में कार्यरत औद्योगिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर सरकारी कार्यालयों के लिए खरीदे जाने वाले सामान के लिए स्थानीय उद्योगों को वरीयता किए जाने की मांग उठाई। साथ ही वर्तमान में फायर एनओसी को एक साल से बढ़ाकर पांच साल किए जाने सहित कई मांगों को सीएम के सामने रखा। सीएम ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को औद्योगिक संगठन रुड़की, स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रुड़की, सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) एवं बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर वार्ता कर लघु उद्योगों से जुड़ी समस्याओं एवं वर्तमान में उनके सामने पैदा हो रही चुनौतियों के संबंध में बैठक की। रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि केतन भारद्वाज ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता दी जाए। सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश कपूर ने वर्तमान फायर एनओसी को एक वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष किए जाने की मांग की। सेवा प्रतिनिधि सुयश वालिया ने सिडकुल में उद्योगों का विस्तार करने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग उठाई। बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि नवीन बिष्ट ने बहादराबाद में फायर स्टेशन बनाने और पानी की समस्या के समाधान की मांग उठाई। भगवानपुर उद्योग प्रतिनिधि अशोक शुक्ला ने मांग उठाई कि जो कृषि भूमि उद्योगों के लिए खरीदी जाती है, उसके लिए एक निर्धारित शुल्क तय किया जाए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में उद्योग लगाने और उद्योगों को चलाने के नियमों को आसान बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आश्वासन दिया कि शीघ्र ही औद्योगिक संगठनों द्वारा उठाई गई मांगों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed