{"_id":"a5a455065fe21268060f93d9d7be3218","slug":"loan-fraud-with-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के नाम पर ठगी, पूर्व मकान मालिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन के नाम पर ठगी, पूर्व मकान मालिक परेशान
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मखियाली गांव का एक युवक शहर में लोन के नाम पर महिलाओं से ठगी कर रहा है। लोन की फाइल तैयार करने के नाम पर उसने कई महिलाओं से ठगी कर ली और अपने पुराने मकान का पता दे डाला। लोगों के चक्कर काटने से पुराने मकान मालिक की मुफ्त में फजीहत हो रही है। बृहस्पतिवार को मकान मालिक व महिलाओं ने आरोपी की शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस से की।
विज्ञापन
शहर में इन दिनों माइक्रो फाइनेंस का काम तेजी से फैल रहा है। जिसके तहत कई निजी फाइनेंस कंपनियां महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें आसान किश्तों पर लोन उपलब्ध करा रही हैं। इसकी आड़ में ठगी भी शुरू हो गई है। लक्सर के मखियाली गांव का एक युवक कई महिलाओं को ठगी का शिकार बना चुका है। युवक दो साल पहले कोतवाली के पीछे खुर्शीद के मकान में रहता था। अभी भी वह अपना पुराना पता ही लोगों को बता रहा है।
विज्ञापन
पैसे वापस लेने के लिए महिलाएं पुराने घर के चक्कर काट रही हैं। बृहस्पतिवार को मकान मालिक खुर्शीद ठगी का शिकार हुई तीन महिलाओं को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल को पूरा माजरा बताया। पुलिस ने उनके साथ आरोपी के एक ठिकाने पर दबिश भी दी। मगर वह हाथ नहीं आ सका। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन