फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Loader vehicle overturned, driver injured

Roorkee News: लोडर वाहन पलटा, चालक घायल

Sat, 20 Dec 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Loader vehicle overturned, driver injured
औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को सामान से भरा एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सहारनपुर निवासी मोहम्मद सादिक लोडर वाहन लेकर भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में सामान लेने आया था। दोपहर बाद वह कंपनी से सामान भरकर वापस जा रहा था। जैसे ही वाहन औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर पहुंचा तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसा देख आसपास मौजूद राहगीरों ने वाहन को सीधा किया और घायल चालक को उठाकर रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed