{"_id":"681a4fc55d7dd9398408da84","slug":"lekhpal-beats-up-neighbours-for-car-parking-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-683256-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कार पार्किंग के लिए लेखपाल ने पड़ोसियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कार पार्किंग के लिए लेखपाल ने पड़ोसियों को पीटा
विज्ञापन
रुड़की। कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। विवाद होने पर मारपीट में एक परिवार ने दूसरे परिवार को पीट दिया। पुलिस ने लेखपाल समेत परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक राजीव उनियाल को मुकदमे की जांच मिली है।
गंगनहर कोतवाली को रमेश चंद्र निवासी चावमंडी ने तहरीर देकर बताया कि तीन मई को पुत्र कार में सवार होकर दिल्ली से घर लौटे थे। तब रास्ते में पड़ोसियों की एक कार खड़ी थी। जिसको हटाने के लिए दोनों पुत्र पड़ोसियों के घर गए थे। आरोप है कि इस बीच पड़ोसियों ने दोनों पुत्र से मारपीट शुरू कर दी थी। जब वह अपने पुत्रों को बचाने गए, तब पड़ोसियों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उनके परिवार से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित के मुताबिक मारपीट की घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि चावमंडी निवासी लेखपाल और लेखपाल के दो पुत्रों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।