{"_id":"571e64cb4f1c1ba202a91560","slug":"laksar-trak-yooniyan-ka-bemiyaadee-dharana-shuroo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सर ट्रक यूनियन का बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्सर ट्रक यूनियन का बेमियादी धरना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। लक्सर ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ माल ढुलाई को लेकर जेके फैक्ट्री के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को एसडीएम किशन सिंह नेगी की उपस्थिति में हुई वार्ता भी विफल हो गई है। हालांकि एसडीएम किशन सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही मामले की समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
लक्सर ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार से जेके टायर फैक्ट्री के सामने धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इससे पहले कैवेंडिस फैक्ट्री की स्थापना के समय से ही स्थानीय ट्रांसपोर्टर को मालभाड़े का कार्य दिया जाता रहा है। अब कैवेडिंस ने यह फैक्ट्री जेके टायर को बेच दी है। अब माल ढुलाई का काम वरुणा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड को इस शर्त पर दिया गया है कि ट्रांसपोर्टेशन बंद कंटेनर में ही होगा। फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि यह शर्त पूरी न कर पाने की वजह से स्थानीय ट्रांसपोर्ट्स को काम नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इस पर लक्सर ट्रक यूनियन का आरोप है कि उन्हें काम न देकर बेरोजगार करने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को पदाधिकारियों ने फैक्ट्री और वरूणा ट्रांसपोर्टर के खिलाफ धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लक्सर विधायक संजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। इस आरोप पर वरुणा इंटीग्रेटेड लाजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के जीएम कार्पोरेट अरविंद मित्तल का कहना है कि यहां बाहरी और स्थानीय कोई मुद्दा नहीं है। कंपनी को सुरक्षित माल अन्य स्थानों पर भेजने के लिए बंद बाडी कंटेनर की आवश्यकता है। अगर स्थानीय ट्रांसपोर्टर बंद कंटेनर वाले वाहन उपलब्ध कराएं तो हमें उनके साथ मिलकर कार्य करने में खुशी होगी। फिलहाल मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। इससे न सिर्फ कंपनी का बल्कि स्थानीय लोगों का भी नुकसान है।
विज्ञापन
धरने के दौरान अध्यक्ष अरूण कुुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र चौधरी, कृष्णपाल मुखिया, अम्बरीष गर्ग, शेरसिंह, जिला पंचायत सदस्य कीरत सिंह, लेखराज ंसिह, आजाद चेयरमैन, दिन,ेश सैनी, अर्जुन ंसिह, लेखराज सिंह आदि मौजूद थे। लक्सर ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से बेमियादी धरना शुरू होते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी हरकत में आ गए। लक्सर एसडीएम किशन सिंह नेगी और पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह रौतेला फैक्ट्री में प्रबंधन से वार्ता करने के लिए पहुंचे। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि मेरे क्षेत्र में जेके का जो प्लांट लगा है, उसमें स्थानीय ट्रांसपोर्टरों की अनदेखी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेके टायर वालों को 70 प्रतिशत कार्य स्थानीय लोगों को देना होगा, नहीं तो मैं क्षेत्र की जनता को साथ लेकर फैक्ट्री में तालाबंदी करुंगा।