फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lakhs stolen from sales manager's house

सेल्स मैनेजर के घर लाखों की चोरी

Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from sales manager's house
रुड़की। बंद पड़े सेल्स मैनेजर के किराये के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। इसका पता तब चला, जब सेल्समैन पैतृक गांव से लौटकर कमरे पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सेल्समैन की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर गली नंबर-2 में केसी आहूजा का मकान है। उन्होंने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में सेल्समैन के पद पर तैनात गौरव गर्ग को मकान किराये पर दे रखा है। शुक्रवार को गौरव मकान में ताला लगाकर पैतृक गांव गए थे। इसी बीच चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर खंगाल लिया। चोरी का पता सोमवार की सुबह चला, जब वह वापस लौटे और ताला टूटा देखा। उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का मुआयना किया। गौरव गर्ग ने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखी करीब दो लाख की नगदी और 50 हजार के जेवर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चोर लगातार दे रहे वारदात को अंजाम
सर्दी के मौसम में कोहरे का फायदा उठाकर चोर बंद पड़े मकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इससे पूर्व भी चोर शहर में पिछले एक माह में आधा दर्जन से अधिक चोरियों की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्धों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed