फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lakhs stolen from retired soldier's house

सेवानिवृत्त फौजी के मकान से लाखों की चोरी

Mon, 06 Sep 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from retired soldier's house
रुड़की अशोक नगर स्थित शिवाजी नगर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। फौजी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवाजी कॉलोनी में सेवानिवृत्त फौजी अरविंद सैनी का मकान है। करीब तीन माह पूर्व वह अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर ओडिसा में अपने पैतृक घर गए थे। सोमवार को वह पैतृक घर से रुड़की पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान इधर-उधर खिबरा था। इतना ही नहीं, कमरे की अलमारी का भी लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने चोरी की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। अरविंद सैनी ने बताया कि चोर मकान से एक एलसीडी, एक लैपटॉप, एक जोड़ी सोने के कान के कुंडल समेत हजारों की नकदी ले गए हैं। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। फौजी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed