फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lack of facilities on new platform, passengers upset

नए प्लेटफार्म पर सुविधाओं का टोटा, यात्री परेशान

Mon, 24 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities on new platform, passengers upset
लक्सर में रेलवे स्टेशन पर देहरादून प्रयागराज ट्रेन न्यू प्लेट फार्म नंबर एक पर आने के बाद ट्रेक प - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड के प्रवेश द्वार रेलवे स्टेशन लक्सर में नए प्लेटफार्म पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्लेटफार्म तो बना, लेकिन खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है। पानी पीने के लिए टोंटियां लगाई गई हैं, लेकिन यात्रियों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लक्सर में नए प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधाएं यहां सिर्फ दिखावा हैं। यात्रियों को खाने-पीने का सामान मुहैया नहीं हो पा रहा है। सोमवार को देहरादून से प्रयागराज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे प्रयागराज निवासी सौरभ शुक्ला, अनुग्रह केसरवानी, शुभम चौधरी ने बताया कि प्लेटफार्म पर वह पानी लेने के लिए उतरे थे, लेकिन यहां लगी टोंटियां बंद थीं। करीब 20 मिनट तक वह पानी के लिए भटकते रहे। सहारनपुर से ज्वालापुर जा रहे इम्तियाज ने बताया कि पानी पीने के लिए रेलवे स्टेशन पर उतरे थे, लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर कहीं भी पानी नहीं मिला। स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि ब्लॉक के चलते दोनों ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लिया गया था। निर्माण निरीक्षक प्रथम बृजमोहन सिंह ने बताया कि नया प्लेटफार्म कंस्ट्रक्शन विभाग ने बनाया था। अगर पानी की टोंटियां बंद है तो उन्हें चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed