Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   KV Hathibarkala number-2 won gold medal in Kabaddi

Roorkee News: कबड्डी में केवि हाथीबड़कला नंबर-2 ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 25 Jun 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
KV Hathibarkala number-2 won gold medal in Kabaddi
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में चल रही देहरादून संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन




केन्द्रीय विद्यालय-एक में चल रही 52वीं देहरादून संभागस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। कबड्डी में अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला नं-2 देहरादून ने स्वर्ण पदक हासिल किया। केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ देहरादून उपविजेता रहा। तीसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय मसूरी की टीम रही।



केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में चल रही तीन दिवसीय देहरादून संभागस्तरीय प्रतियोगिता में अंतिम दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के बाद विजयी टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीईजी एवं सी रुड़की की वन टीबी, कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल स्निग्धा शर्मा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल दिए। साथ ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट व उप प्राचार्य अंजू सिंह ने प्रतियोगिता की विजयी टीम व खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। कबड्डी में अंडर-14 में केंद्रीय विद्यालय आईआईपी देहरादून ने स्वर्ण पदक व केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला नं.2 देहरादून ने रजत पदक प्राप्त किया। ताइक्वांडों में अंडर-14 में हर्षित बिष्ट, अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय आईओएलएफ देहरादून के रवि, अंडर-19 में केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ के वैभव जोशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जूडो में अंडर-14 में केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी देहरादून के विशाल सिंह राणा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रुड़की के वंश ने रजत पदक प्राप्त किया। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक - एक रुड़की के अंडर-14 में रोशन सिंह, अंडर-17 में आदर्श व मयंक नेगी, अंडर-19 में बादल व प्रीतम नेगी, सूजल ने अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। शूटिंग में अंडर-14 केंद्रीय एफआरआई देहरादून के आदित्य कुमार व अंडर-19 में केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 रुड़की के सचिन व अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी देहरादून के शौर्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस मौके पर खेल शिक्षक हरिनंद, ओमबीर सिंह व पूनम कुमारी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में देहरादून संभाग के 25 विद्यालयों के 184 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed