{"_id":"66f09a0243ae5060420cb6f5","slug":"kul-sharif-was-performed-in-the-memory-of-hazrat-abdurrahim-roorkee-news-c-5-1-drn1030-508022-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हजरत अब्दुर्रहीम अब्दुल सलाम की याद में किया कुल शरीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हजरत अब्दुर्रहीम अब्दुल सलाम की याद में किया कुल शरीफ
विज्ञापन
Iदुआ के बाद साबिर पाक का 756वां सालाना उर्स हुआ संपन्न
I
I
I
साबिर पाक के 756वें उर्स की 17 तारीख को हजरत अब्दुर्रहीम अब्दुल सलाम की याद में कुल शरीफ किया गया। इसके बाद उर्स की आखिरी महफिल-ए-शमा शनिवार देर रात महफिल खाने में संपन्न हुई। कुल शरीफ में साहिबजादा शाह खालिक मियां साबरी कुद्दुसी समेत अन्य अकीदतमंदों ने महफिल-ए-शमां में शिरकत की।
साबिर पाक के सालाना उर्स की 17 तारीख को कलियर में भारी भीड़ रही। उर्स की 17 राबीउल अव्वल की रात को साबिर पाक के वालिद-ए-माजिद हजरत अब्दुर्रहीम अब्दुल सलाम की याद में कुल शरीफ किया गया। जिसकी सरपरस्ती साहिबजादा शाह खालिक मियां साबरी कुद्दुसी ने की। महफिल-ए-शमा में दरगाह साबरी जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सऊद साबरी और शाह खालिक मियां ने देश में अमन व खुशहाली के लिए दुआ कराई। दुआ के बाद साबिर पाक का 756वां सालाना उर्स संपन्न हो गया।
शनिवार सुबह तक महफिल-ए-शमा का दौर चलता रहा। देश के कोने कोने से आए कव्वालों ने सूफियाना कलाम पढ़कर समा बांधा। शाह खालिक मियां साबरी ने बताया कि 17 रबीउल अव्वल की यह महफिल हजरत साबिर पाक के वालिद हजरत अब्दुल रहीम अब्दुल सलाम की याद में सालों से आयोजित होती आ रही है जो इस बार भी जारी रही। इस अवसर पर शाह यावर एजाज साबरी, शाह सुहैल मियां, सूफी राशिद साबरी, असद साबरी, नोमी मियां, नियाजी साबरी, नमीर साबरी आदि मौजूद रहे।