फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kshatriya society's anger erupted on the disputed post, Kotwali surrounded

Roorkee News: विवादित पोस्ट पर क्षत्रिय समाज का फूटा गुस्सा, कोतवाली घेरी

Fri, 30 Jun 2023 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya society's anger erupted on the disputed post, Kotwali surrounded
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के क्षत्रिय समाज को लेकर फेसबुक पर डाली गई विवादित पोस्ट से क्षत्रिय समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। साथ ही नारेबाजी कर केस दर्ज करने पर मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। केस दर्ज होने के बाद समाज के लोग कोतवाली से लौट गए।
विज्ञापन




सहारनपुर के देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर दो दिन पूर्व कार सवारों ने गोली चलाई थी। इस घटना को लेकर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज पर विवादित बयान फेसबुक पर पोस्ट किया था। बयान के बाद शुक्रवार सुबह क्षत्रिय समाज के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर घेराव कर दिया। साथ ही एएसपी नीहारिका तोमर से मुलाकात कर महक सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन क्षत्रिय समाज के लोग केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए और कोतवाली में ही नारेबाजी की शुरू कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक केस दर्ज नहीं होगा, वह कोतवाली में ही डटे रहेंगे। इसके बाद एसपी देहात एसके सिंह, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान ने धरना दे रहे लोगों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने कहा कि महक सिंह ने विवादित पोस्ट करके क्षत्रिय समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ये किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करीब चार घंटे बाद सिडकुल थाने में केस दर्ज होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोग शांत हुए और कोतवाली से लौट गए। इस दौरान पूर्व मेयर यशपाल सिंह राणा, उदय सिंह पुंडीर, अनूप राणा, रवि राणा, संजय राणा, अनिल पुंडीर एडवोकेट, सतेंद्र राणा, अशोक राणा, तेज सिंह राणा, कुंवर संजीव कुशवाह आदि मौजूद रहे।

बिजनौर और सहारनपुर से पहुंचे युवा



सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में महक सिंह के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवा बिजनौर और सहारनपुर से भी पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिजनौर के जिला मीडिया प्रभारी सहज राजपूत और सचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि क्षत्रिय समाज पर इस तरह की टिप्पणी करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन को इस पर लगाम लगानी चाहिए।


हटाई विवादित पोस्ट

बताया जा रहा है कि मामला तूल पकड़ता देख महक सिंह ने विवादित पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया है। हालांकि पोस्ट अब भी लगातार सोशलमीडिया पर दिखाई दे रही है। पोस्ट पर क्षत्रिय समाज की तीखी टिप्पणी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed