फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kishore arrested for setting fire on retired army's house

रिटायर फौजी के घर आग लगाने वाला धरा

Mon, 27 Jan 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kishore arrested for setting fire on retired army's house
रुड़की। रिटायर्ड फौजी और उसके परिवार को जलाने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। तीन दिन पूर्व किशोर ने पुरानी रंजिश में फौजी के घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। आग लगाने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित देव एनक्लेव कॉलोनी (ढंडेरा) निवासी नीरज कुमार सेवानिवृत्त फौजी हैं। वह अपने परिवार के साथ घर पर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे किसी ने पेट्रोल छिड़कर उनके घर के आंगन में खड़ी कार और स्कूटी समेत दीवारों पर आग लगा दी थी। नीरज ने परिवार समेत किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे तो दो युवक नजर आए थे। पुलिस ने फौजी की तहरीर पर ढंडेरा निवासी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जांच में पुलिस को पता चला था कि किशोर ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए घर में आग लगाई थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किशोर को गिरफ्तार कर घटना की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed