{"_id":"57225b0d4f1c1b8d07a91966","slug":"kinnar-trans-brought-stealing-two-million-counterfeit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख चोरी कर लाए नकली किन्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख चोरी कर लाए नकली किन्नर
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर के दो नकली किन्नर सहारनपुर में एक किन्नर के घर से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित किन्नर उसकी तलाश में बृहस्पतिवार को रुड़की पहुंचा और गंगनहर कोतवाली पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर की अभिषेक नगर कालोनी में मुस्कान किन्नर का घर है। मंगलवार को दो किन्नर मुस्कान के घर पहुंचे। खाना पीना खाने के बाद मेहमान किन्नर मेकअप करने लगे। आरोप है कि इसी बीच दोनों ने बगल की अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नगदी उठा ली और भागने लगे। घर में मौजूद अन्य किन्नरों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इसी छीना झपटी में आरोपियों का पर्स आदि सामान भी गिर गया और ये भी पता चला कि वह नकली किन्नर हैं। खींचातानी के बावजूद आरोपी नगदी लेकर फरार हो गए। मुस्कान ने सहारनपुर पुलिस को बताया कि उसने एक प्लाट खरीदा था।
विज्ञापन
इसी प्लाट की शेष रकम अदा करने के लिए दो लाख रुपये बैंक से लाकर घर में रखे गए थे। सहारनपुर पुलिस और ट्रेन में बधाई मांगने वाले किन्नरों से पता चला है कि आरोपी नकली किन्नर रुड़की की एक कालोनी में रहते हैं। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मामला सहारनपुर का है। इस बारे में सहारनपुर पुलिस से बातचीत करते हुए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
बधाई के नाम पर वसूली
ट्रेन में नकली किन्नर बधाई मांगने के बहाने यात्रियों से जमकर वसूली करते हैं। बधाई न देने पर नकली किन्नर हंगामा खड़ा कर देते हैं। जीआरपी और आरपीएफ इन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। सहारनपुर से चोरी कर फरार हुए नकली किन्नर भी ऐसी ही एक टोली में शामिल बताए जा रहे हैं। उन्हें रुड़की से सहारनपुर के बीच ट्रेन में बधाई मांगते देखा गया है। मुस्कान का कहना है कि उसकी आरोपियों से कोई पुरानी जान पहचान नहीं है, बस किन्नर बिरादरी होने के नाते घर आने पर उन्होंने उनकी खातिरदारी की थी।