फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kidnapped teenager found from Landaura, one arrested

Roorkee News: लंढौरा से अगवा किशोरी मिली, एक गिरफ्तार

Sat, 18 Oct 2025 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager found from Landaura, one arrested
लंढौरा से चार दिन पूर्व अगवा किशोरी को पुलिस ने सकुशल ढूंढने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका साथी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन




लंढौरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह चार दिन पहले रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान दो आरोपी उसके घर पर आए और बेटी का अपहरण कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन




बीती देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी अगवा किशोरी के साथ नगला इमरती फ्लाईओवर के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। वहीं अगवा किशोरी को ढूंढ निकाला। मामले में नामजद एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का अपहरण व पॉक्सो की धाराओं में चालान करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी को ढूंढ लिया गया है। सहारनपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी को दबोचने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed