फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Khateeb Ahmed again got the post of State Haj Committee Chairman

Roorkee News: खतीब अहमद को दोबारा मिली राज्य हज समिति अध्यक्ष की कुर्सी

Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Khateeb Ahmed again got the post of State Haj Committee Chairman
उत्तराखंड राज्य हज समिति के नए गठन के बाद अध्यक्ष पद के लिए चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य सरकार ने खतीब अहमद को एक बार फिर राज्य हज समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते की ओर से जारी पत्र में इसकी पुष्टि की गई है।
विज्ञापन




खतीब अहमद को पूर्व में भी दायित्व सौंपा जा चुका है जिसमें पूर्व उपाध्यक्ष (आईटीआई) उत्तराखंड, पूर्व अध्यक्ष मदरसा बोर्ड (टास्क फोर्स) व दूसरी बार उत्तराखंड राज्य हज समिति में अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड राज्य हज समिति का कार्यकाल पिछले साल जनवरी में समाप्त होने के बाद शासन ने मई 2025 के महीने में नई 13 सदस्यीय हज समिति का गठन किया था।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक विभाग की अधिसूचना के अनुसार तीन महिलाओं समेत कुल 13 सदस्यों को मनोनीत किया गया। इनमें कोटद्वार नगर निगम की पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा लक्सर विधायक मुहम्मद शहजाद, जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान रजा, हाजी अबरार हुसैन और हाजी फईम खान को भी सदस्य नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वक्फ बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्य हज समिति के कार्यकारी अधिकारी पदेन सदस्य है। नई समिति के गठन के बाद अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज थी। अब शासन की स्वीकृति के बाद खतीब अहमद मलिक को दोबारा उत्तराखंड राज्य हज समिति का अध्यक्ष बनाया है।


तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार समिति के सदस्यों और अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। गौरतलब है कि पिछली समिति में भी खतीब अहमद मलिक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और नई समिति में सदस्य बनाए जाने के बाद उनकी दोबारा ताजपोशी तय मानी जा रही थी। प्रदेश की हज व्यवस्थाओं के संचालन में अध्यक्ष की भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में खतीब अहमद की पुनर्नियुक्ति से हज यात्रियों को आगामी सत्र में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed