Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Khanpur's Vikas honored with Divyang Efficiency Award

Roorkee News: खानपुर के विकास दिव्यांग दक्षता पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 06 Dec 2025 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Khanpur's Vikas honored with Divyang Efficiency Award
नियामतपुर गांव निवासी विकास कुमार शर्मा को दिव्यांग दिवस पर राज्यस्तरीय दिव्यांग दक्षता पुरस्कार देकर रोशनाबाद विकास भवन में सम्मानित होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने विकास की मेहनत और लगन को सराहा है।
विज्ञापन


रोशनाबाद में विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिसंबर को राज्यस्तरीय दक्षता सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के 75 दिव्यांगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था। यहां उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिए गए थे। खानपुर क्षेत्र के नियामतपुर गांव निवासी विकास कुमार बचपन से दिव्यांग नहीं थे। वह पहले प्राइवेट नौकरी करते थे।
विज्ञापन




2018 में एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके दाहिने हाथ ने काम करना बंद कर दिया था। नौकरी छूटने और छह महीने के उपचार के बाद उन्होंने अपनी दिव्यांगता को नकार कर दोना और पत्तल बनाने वाली मशीन से खुद का व्यवसाय शुरू किया। इस काम में उनकी पत्नी रेखा शर्मा ने भी हाथ बटाया। जिले में हुए सर्वे के बाद उन्हें राज्यस्तरीय दिव्यांग दक्षता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed