श्री जीवनदीप आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद सरस्वती ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान की पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों का नाश हो जाता है। पवन पुत्र हनुमान सेवा का दूसरा नाम है। उनकी पूजा अर्चना से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनुष्य को वैभव तथा कीर्ति की प्राप्ति होती है।
वे श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर जीवनदीप आश्रम रुड़की में लोक कल्याण की भावना और कोरोना संक्रमण से निवारण के लिए किए जा रहे सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान सवा लाख हनुमान चालीसा जाप पूरा होने तक चलेगा। रुड़की नगर में प्रतिदिन श्रद्धालु श्री सिद्धबली हनुमान दरबार में बैठकर हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ब्राह्मणों ने दरबार में आकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर सभी ब्राह्मणों को शॉल ओढ़ाकर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जीवनदीप सेवा न्यास के कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, नूतन सभरवाल, किसलय कुमार सैनी, शिव कुमार धीमान, सुदर्शन सैनी, आचार्य राम कुमार कौशिक, आदेश भारद्वाज, चेतन आचार्य, अर्पण त्रिपाठी, नवीन शर्मा, तेजपाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, शिवम शर्मा, विष्णु तिवारी, ध्रुव कौशिक, हर्ष कौशिक, विपिन शर्मा, पंडित जितेंद्र, मनोज पांडे, प्रदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।