फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Juice seller cheats IIT student of Rs 65 thousand

Roorkee News: जूस बेचने वाले ने आईआईटी की छात्रा से 65 हजार ठगे

Wed, 22 Nov 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Juice seller cheats IIT student of Rs 65 thousand
I
विज्ञापन

IIविश्वास में लेकर छात्रा से ली रकम, अब वापस करने से किया इन्कार
I
I

I
Iआईआईटी परिसर में थी जूस की दुकान, पुलिस से की गई शिकायत
I
आईआईटी परिसर में जूस की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने झांसा देकर पीएचडी की छात्रा से हजारों की ठगी कर ली। छात्रा ने अपनी रकम वापस मांगी तो देने से इन्कार कर दिया। छात्रा ने पुलिस से शिकायत की है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बताया कि श्रीनगर, जम्मू कश्मीर निवासी एक छात्रा आईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रही है। वह आईआईटी परिसर में एक हॉस्टल में रहती है। छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हॉस्टल परिसर में ही कृष्णानगर निवासी एक युवक ने एक साल पहले जूस की दुकान कर रखी थी। युवक से उसकी मुलाकात हो गई। युवक ने विश्वास में लेकर किसी काम के लिए उससे 65 हजार रुपये ले लिए और कुछ दिन बाद देने की बात कही।
विज्ञापन

I
Iछात्रा ने कुछ दिन बाद अपनी रकम वापस मांगी तो वह बहानेबाजी करने लगा। कुछ दिन पहले युवक की दुकान का टेंडर खत्म हो गया तो वह छोड़कर चला गया। आरोप है कि छात्रा ने उसके मोबाइल पर कई बार काॅल कर अपनी रकम वापस देने की बात कही। इस पर युवक ने इन्कार कर दिया और छात्रा का नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। मंगलवार को छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि युवक को दो दिन के अंदर रुपये वापस करने के लिए बोला गया है। युवक रुपये वापस नहीं करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iअब किसी पर नहीं करूंगी विश्वास
I
Iपुलिस को आपबीती सुना रही छात्रा बिलख-बिलख कर रोने लगी। छात्रा ने बताया कि अगर उसके परिवारवालों को इसका पता चला तो वह बहुत नाराज होंगे। छात्रा ने कहा कि सर! युवक से रुपये वापस करवा दीजिए। युवक ने उसे जिस तरह धोखा दिया है। इसे लेकर वह अब किसी पर विश्वास नहीं करेगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article