फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jat society should stay away from social evils: Mahesh

सामाजिक कुरीतियों से दूर रहे जाट समाज : महेश

Thu, 27 Aug 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jat society should stay away from social evils: Mahesh
रुड़की में आयोजित जाट समाज सेवा समिति की बैठक में विचार रखते वक्ता। - फोटो : ROORKEE
जाट समाज सेवा समिति की ओर से बुलाई गई बैठक में समाज के चहुंमुखी विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही युवाओं को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

रुड़की सिविल लाइंस बोट क्लब के पास स्थित समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश वर्मा के निवास पर आयोजित बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जाट समाज को पूरे समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इसलिए हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे किसी भी व्यक्ति की भावना आहत हो। भविष्य में भी जाट समाज का सम्मान बनाए रखना युवा वर्ग की जिम्मेदारी है। इसके लिए जरूरी है कि समाज का युवा वर्ग नशा और दहेज प्रथा आदि कुरीतियों से दूर रहे। कहा कि हमें समाज को शत-प्रतिशत शिक्षित बनाना चाहिए। जल्दी ही समाज की ओर से युवाओं की एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति ने समाज का नाम रोशन करने वाले जाट के 34 आईएएस व आईपीएस ऑफिसर को शुभकामनाएं दी। बैठक में चौधरी सहदेव सिंह मलिक, चौधरी बच्चन सिंह, चौधरी, रामपाल सिंह, चौधरी सेवाराम, चौधरी कुशलवीर राठी, सोमपाल राठी, प्रवीण तोमर, रणवीर तोमर, जितेंद्र मलिक आदि कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed