फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jain observed the celebration and Rana strategy

जैन ने मनाया जश्न व राणा ने रणनीति

Mon, 23 Jan 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 23 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद रुड़की पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन का जहां समर्थकों ने जश्न मनाया, वहीं दूसरी ओर टिकट नहीं मिलने से नाराज मेयर यशपाल राणा ने समर्थकों के साथ बैठक कर अगली रणनीति पर मंथन किया। बैठक के बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने के संबंध में 25 को निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन


शहर के नेहरू स्टेडियम में मेयर यशपाल राणा की ओर से बुलाई गई बैठक में सैकड़ों की संख्या में समर्थक पहुंचे। इस दौरान मेयर ने समर्थकों से राजनीतिक परिस्थितियों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि आज सांप्रदायिक माने जाने वाले कांग्रेस की नजर में धर्मनिरपेक्ष हो गए और एक भाजपा के बागी को टिकट दे दिया गया। वहीं पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा की गई। इस पर समर्थकों ने एक सुर में मेयर के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर समर्थन का भरोसा दिलाया, हालांकि मेयर यशपाल राणा ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने के संबंध में 25 जनवरी को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस से टिकट हासिल होने के बाद सुरेश चंद जैन के रुड़की पहुंचने पर समर्थकों ने जश्र मनाया। दिल्ली रोड स्थित गोदावरी होटल से जुलूस की शक्ल में जैन समर्थकों ने शहर के सिविल लाइंस बाजार और मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। इस दौरान लोगों को मिठाइयां भी बांटी गईं। सूत्रों के अनुसार एक ओर जहां मेयर ने निर्दलीय ताल ठोकने के लिए कमर कसी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से उन्हें समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना है कि 25 जनवरी को मेयर यशपाल राणा चुनाव लड़ने की घोषणा करते हैं या फिर बैकफुट पर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed