फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jain chants echoed in the grand procession of Lord Shreyansnath, devotees gathered in large numbers.

Roorkee News: प्रभु श्रेयांसनाथ भगवान की भव्य शोभायात्रा में गूंजे जैन जयकारे, उमड़े श्रद्धालु

Sat, 26 Sep 2026 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Jain chants echoed in the grand procession of Lord Shreyansnath, devotees gathered in large numbers.
नगर में दशलक्षण महापर्व के समापन पर शनिवार को अगाध श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रभु श्रेयांसनाथ भगवान (मंगलौर वाले बाबा) की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री दिगंबर जैन मंदिर से आरंभ हुई इस शोभायात्रा में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। शोभायात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, सरावज्ञान, डाट बाजार शिव चौक, मेन बाजार, जैन स्तंभ, मित्तल मार्केट, लालबाड़ा होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के जैन स्थम पर पहुंचने पर समाज की महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में प्रभु पारस का सौधर्म बनकर पारस जैन की ओर से सौभाग्य प्राप्त किया गया, वहीं कुबेर उत्कर्ष जैन और सारथी सम्यक जैन बने। मुख्य इंद्र श्रेयांस जैन एड. और अर्जित जैन रहे। शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजों पर बज रही मनमोहक धार्मिक धुनों और भजनों ने पूरे नगर के वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। माहौल ऐसा था कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी प्रभु की भक्ति में सराबोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ भगवान श्रेयांसनाथ के जयकारे लगाते हुए यात्रा को सफल बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed