फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   It has been decided to widen the drain of the Sugar Mill

Roorkee News: नाले का होगा चौड़ीकरण, जलभराव से मिली मुक्ति

Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
It has been decided to widen the drain of the Sugar Mill

विज्ञापन



एसडीएम ने शुगर मिल को दिए एक माह में चौड़ीकरण के निर्देश



कस्बे में बाढ़ का पानी आने के बाद शुगर मिल के नाले का चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया गया है ताकि भविष्य में ऐसे हालात बनने पर पानी की सही और समय से निकासी हो सके।




लक्सर कस्बे के निकट से पानी की निकासी के लिए शुगर मिल क्षेत्र से नाला होकर गुजरता है जो आगे जाकर संकरा हो जाता है। पिछले दिनों मेन बाजार में घुसे बाढ़ के पानी ने भारी तबाही मचाई है। इसकी वजह से नाला संकरा होता जा रहा है। इसे लेकर व्यापारियों ने प्रशासन व नगर पालिका से नाला चौड़ीकरण की मांग की थी। शुक्रवार को एसडीएम गोपालराम बिनवाल, शुगर मिल के प्रधान महाप्रबंधक एसपी सिंह व नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने संयुक्त रूप से नाले का निरीक्षण किया। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि शुगर मिल से आगे नाला संकरा है। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। नाले का चौड़ीकरण किया जाएगा। शुगर मिल को एक महीने के भीतर नाले का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed