फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Intoxicated youths detained in lockup

नशे में धुत्त युवकों को हवालात में बैठाया

Tue, 30 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 30 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नशे में धुत्त दो युवकों के आपस में झगड़ने पर पुलिस ने हवालात में बैठा लिया। अगले दिन युवकों ने पुलिस वालों से पूछा कि उन्हें किस मामले में पकड़ा गया साहब हमारी तो कोई गलती नहीं। एक को दूसरे बाइक ठीक करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने चालान करके छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बीएचईएल निवासी सुशील गांव मुकरपुर से घर जा रहा था। उसे रास्ते में मंगलौर अड्डे के पास देर रात मुकरपुर निवासी गुलजार मोटर साइकिल लिए खड़ा मिला। उसने हाथ देकर सुशील को रोक लिया और कहा कि भाई मेरी मोटर साइकिल खराब हो गई है जरा देख क्या खराबी है। दोनों ही पूरी तरह नशे में धुत्त थे। सुशील ने रुककर उसकी मोटर साइकिल में प्लग और कुछ वायर आदि चेक करके स्टार्ट कर दी।
विज्ञापन


मोटर साइकिल स्टार्ट होने के बाद गुलजार ने सुशील के साथ यह  झगड़ना शुरू कर दिया कि मेरी बाइक तो ठीक थी फिर इसमें क्या कर रहा था। सुशील ने गुलजार से कहा कि मुझे रोककर मोटर साइकिल देखने के लिए तुमने कहा था । इस पर दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई और एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके चलते पुलिस तुरंत मौके पर पंहुची। वे दोनों नशे में धुत्त थे  दोनों पुलिस वालों से ही भिड़ गए। पुलिस दोनों को लंढौरा चौकी ले आई और हवालात में डाल दिया। मंगलवार को सवेरा होने पर जब दोनों ने अपने आप को हवालात में पाया तो दोनों के होश उड़ गए। दोनों पुलिस से ही यहां आने की वजह पूछने लगे।  चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि दोनों का पुलिस एक्ट में चालान करने के बाद छोड़ दिया गया है। नशे में उनके साथ कोई दुुर्घटना न हो जाए इसलिए दोनों को हवालात में लाकर बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed