फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Instructions to find another option for drainage

जलनिकासी के लिए दूसरा विकल्प तलाशे अधिकारी

Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Instructions to find another option for drainage
रुड़की। जलनिकासी के लिए जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने जलालपुर गांव के जिम्मेदार लोगों को ब्लॉक कार्यालय बुलाकर उन्हें नाला बनवाने के लिए समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव के पानी निकासी के लिए दूसरा विकल्प तलाशने की मांग की है। ऐसे में अब भंगेड़ी महावतपुर गांव से गुजर रहे नाले को जलालपुर गांव के पानी निकासी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

रुड़की ब्लॉक क्षेत्र के जलालपुर गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या है। यहां नाला निर्माण का पहले दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। बाद में नाला सोलानी नदी तक ले जाने पर सहमति बनी तो हरिजन बस्ती के लोग इसके विरोध में उतर आए। ऐसे में शुक्रवार को डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी डीएम के आदेश पर रुड़की ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने गांव के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर उनके साथ बैठक की। इस दौरान निवर्तमान प्रधान अफजाल, सुदेश कुमार, हरिजन बस्ती और दुर्गा कॉलोनी के लोग मौजूद रहे। बैठक में निवर्तमान प्रधान अफजाल ने बताया कि गांव में पानी निकासी के लिए कोई न कोई विकल्प निकालना जरूरी है। क्योंकि, इस बार बरसात में गांव में पानी भरने की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं, हरिजन बस्ती के लोगों का कहना था कि उनके क्षेत्र में बालू-मिट्टी है। यदि नाले के लिए खोदाई की गई तो उनके घरों को खतरा है। इस दौरान ग्रामीणों ने डीपीआरओ को भंगेड़ी महावतपुर गांव से पास से गुजर रहे नाले को गांव की पानी निकासी के लिए इस्तेमाल करने सुझाव दिया। मामले में डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी का कहना है कि ग्रामीणों ने सहमति से भंगेड़ी महावतपुर गांव के पास से गुजर रहे नाले का विकल्प दिया है। इस विकल्प से भी डीएम को अवगत कराया जाएगा। साथ ही नाला वहां तक ले जाने को लेकर सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद नाले का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी केपी सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed