फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Instructions for action on breaking the seal of buildings

जेएम ने भवन की सील तोड़ने वालों पर दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 29 Jul 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action on breaking the seal of buildings
रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बिना नक्शे के बन रहे भवनों की सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन भवनों पर दोबारा सील लगाई गई। भवन को ध्वस्त करने के लिए भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एचआरडीए संयुक्त सचिव अपूर्वा पांडेय ने अनधिकृत निर्माणों के 16 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान उन्होंने नगर नियोजन अधिनियम 1973 उल्लंघन किए जाने पर 12 भवन स्वामियों और अनधिकृत प्लॉटिंग करने पर सील करने और ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किए। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ सिविल लाइन में बिना नक्शे के बनाए जाने वाले भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया सिविल लाइन में बिना नक्शे के बनाए जा रहे भवनों की सील तोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पर उन्होंने टीम को सील लगाने और ऐसे भवन स्वामियों को निर्माण ध्वस्त करने के नोटिस जारी किए। साथ ही भवन स्वामियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान टीम में एचआरडीए से एई डीएस रावत, जेई संजीव अग्रवाल, ऋषभ, रवि, गोविंद और नीरज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed