फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inspector's son accused of assaulting retired soldier

दरोगा के बेटे की दबंगई, सेवानिवृत्त सैनिक से मारपीट

Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inspector's son accused of assaulting retired soldier
रुड़की। मोहनपुरा के लोगों ने यूपी पुलिस में तैनात दरोगा के बेटे पर गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक नशे की हालत में पिता की वर्दी का रौब दिखाकर लोगों से मारपीट करता है। लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा मोहम्मदपुर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में यूपी के आगरा में तैनात एक दरोगा का घर है। दरोगा का बेटा अक्सर उनके साथ गालीगलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व उनके घर पर बिजली सही करने एक युवक आया था। इसने साइकिल दरोगा के घर के बाहर खड़ी कर दी। इस पर दरोगा के बेटे ने गालीगलौज कर मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो उनके साथ भी गालीगलौज कर मारपीट कर दी। कॉलोनी के दौलत सिंह, सुनील नेगी, सीसी पंत, मनजीत सिंह, संत कुमार, प्रमोद पाल, सिकंदर, सोनू, राजेंद्र सिंह, प्रवीण पाल ने भी दरोगा के बेटे की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed