फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inspected for drainage solution

जलनिकासी के समाधान को टीम ने की जांच

Mon, 24 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Inspected for drainage solution
लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर गांव में पानी निकासी को लेकर निरीक्षण करते ब्लॉक व तहसील के अधिकारी। - फोटो : ROORKEE
बहादुरपुर डेरा गांव में पानी निकासी नहीं होने से सड़कों पर कई महीनों से पानी भरा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ब्लॉक और तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आचार संहिता के बाद पानी निकासी की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित बहादरपुर खादर पंचायत के पास बहादरपुर डेरा नाम से बस्ती है। गांव में पानी निकासी नहीं होने के कारण कई महीनों से सड़कों पर पानी भरा पड़ा है। ग्रामीण अनिल कुमार, सतीश कुमार, दीपक, मनजीत, कयूम, अरशद, मदन, राहुल, बंटी, मतलूब, ने एसडीएम से शिकायत कर बताया था कि घरों के भीतर तक गंदा पानी भरा हुआ है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने नायब तहसीलदार रमेशचंद और बीडीओ आरएस नेगी की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीओ रमेश चंद नेगी ने बताया कि जलनिकासी के दो विकल्प सुझाए गए हैं। दोनों का स्टीमेट बनाया जा रहा है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed