फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Injured in the house, beat up mother and son

घर में घुसकर मारपीट, मां-बेटे को किया घायल

Tue, 14 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 14 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में घुसकर कुछ लोगों ने मां-बेटे के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में तीन-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
कोतवाली रुड़की अंतर्गत दुर्गा कालोनी निवासी विजय सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को सभी लोग होली खेल रहे थे। उसी दौरान तीन-चार लोग उनकी गली में आए और उनके घर में घुस गए। आरोपियों उसके भाई दीपक सिंह से मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी मां ने इस बात विरोध किया तो हमलावरों ने उनसे भी मारपीट की। जिससे उसके भाई और मां घायल हो गई। विजय सिंह ने सूरज गुरंग और दिलीप कुमार को नामजद किया हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि दिलीप कुमार और सूरज गुरंग को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। कोतवाल ऐश्वर्य पाल ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। उनकी ओर से भी मामले में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन


 दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी
 होलिका दहन के बाद ढोल बजाते हुए वापस लौट रहे लोगों का एक अन्य समुदाय के लोगों से नोंकझोंक हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई, हालांकि पुलिस ने समय से मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया। पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोटें आई है। इस मामले में पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानपुर थानांतर्गत अकबरपुर कालसो गांव में रविवार देर शाम गांव में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद लोग ढोल पर नाचते गाते वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह एक धार्मिक स्थल के सामने गुजर रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें ढोल बजाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। भगवानपुर पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रंग फेंकने पर विवाद, घर में घुसकर मारपीट
 रंग फेंकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली रुड़की अंतर्गत खंजरपुर में रविवार को रंग फेंकने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में मधु की ओर से काला, गोली और रानी सहित कुछ अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जबरन ट्रैक्टर निकालने पर विवाद, मारपीट
 रास्ते पर डीजे बजाकर होली खेल रहे लोगों के साथ उस समय कुछ लोगों का विवाद हो गया। जब वह लोग जबरन रास्ते से ट्रैक्टर निकालने की जिद पर अड़ गए। इसको लेकर दोनों पक्षों में पहले तो जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शंात कराया।
अंबेडकर मोहल्ले में कुछ लोगों ने रास्ते में डीजे लगाया हुआ था। वह होली के गीतों पर नाच गा रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ट्रैक्टर ले आया। ट्रैक्टर को देखकर होली खेल रहे लोगों ने कहा कि दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले जाओ। लेकिन वह डीजे हटवाने और ट्रैक्टर इसी रास्ते से ले जाने की जिद पर अड़ गया। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की शांत कराया।


होली खेलने को लेकर झगड़ा
 होली खेलने को लेकर खेड़ी खुर्द और बहादरपुर गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। अभी किसी पक्ष की आरे से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि केहड़ा निवासी दो-तीन युवक खेड़ी खुर्द गांव में होली खेलने गए थे। जहां रंग डालने को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। वहीं बहादरपुर में भी रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दो तीन लोगों को हल्की चोटें भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed