फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inflation: Locked the vehicle at home and parked it

बस, अब बर्दाश्त के बाहर हो गई महंगाई ...

Sat, 09 Oct 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Inflation: Locked the vehicle at home and parked it
रुड़की में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें अपनी बाइक में एक लीटर तेल भरवाने के लिए जेब से सौ रुपये का नोट निकालना पड़ेगा, लेकिन यह सच होने जा रहा है। शतक से कुछ ही दूर पेट्रोल के दामों ने लोगों को एक बार सोचने पर मजबूर कर दिया है। डीजल का भी यही हाल है। इससे पहले गैस के दामों में हुई करीब 15 रुपये की बढ़ोतरी से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने पहुंच रहे लोग सरकार को कोसते नजर आ रहे हैं। लोग मजाक में जुमला भी कह रहे हैं कि अच्छे दिन आ गए हैं। शनिवार को शहर में पेट्रोल के दाम 99 रुपये पांच पैसे पर पहुंच गए। वहीं पावर पेट्रोल के दाम 102 रुपये 48 पैसे थे। हालांकि ज्यादातर लोग सामान्य पेट्रोल ही बाइकों और कारों में भरवाते हैं। शनिवार को पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसी ने कहा, बस अब महंगाई बर्दाश्त के बाहर हो गई तो किसी ने कहा कि उसने तो बाइक घर पर ही खड़ी कर दी है। सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह महंगा तेल होने के चलते बाइक नहीं चला रहा है। एक दूसरे की मदद से ही आना जाना कर रहा है और उसने बाइक को घर पर ताला लगाकर खड़ा कर दिया है। कुछ इसी तरह की प्रतिक्रियाएं अन्य लोगों की भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed