{"_id":"64a85c8ef8b0cb635601fe24","slug":"indo-international-achievers-award-2023-was-organized-roorkee-news-c-5-1-drn1030-194926-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मॉडलिंग में अद्वविका ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मॉडलिंग में अद्वविका ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में आयोजित हुआ था इंडो इंटरनेशन अचीवर्स अवार्ड-2023
रुड़की की अद्वविका ने इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड-2023 जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 12 साल की अद्वविका को मॉडलिंग में प्रथम स्थान मिला है। बाॅलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने यह अवार्ड अद्वविका को दिया है। बालिका अद्वविका इससे पहले वर्ष 2020 में भी जी टीवी के इंडिया टैलेंट फाइट में माॅडलिंग में पहला अवार्ड जीत चुकी हैं।
राजस्थान के जयपुर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड-2023 में फैशन, एजुकेशन, बिजनेस, आर्ट एंड कल्चर, मेडिकल, ज्वैलरी, ब्लॉगर, माॅडलिंग आदि क्षेत्रों में स्थान बना चुके देशभर से 70 एचीवर्स को आमंत्रित किया गया था। पांच जुलाई को यह प्रतियोगिता हुई। माॅडलिंग में रुड़की के बनिया बाजार, लालकुर्ती निवासी अद्वविका को भी इंडो इंटरनेशनल एचीवर्स अवार्ड-2023 की प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया था। इसमें अद्वविका ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
मंच पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अद्वविका को अवार्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही उसे अपने गले से लगाया। बृहस्पतिवार देर रात अद्वविका जयपुर से अपने घर पहुंचीं। शुक्रवार को पूरा दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अद्वविका ने बताया कि शुरू से ही उसका सपना माॅडलिंग में नाम कमाने का रहा है। अब यह पूरा होता दिख रहा है। उसकी इस कामयाबी के पीछे उसके पापा और मम्मी का भी बहुत बड़ा हाथ है। अद्वविका के पापा अमित खंडेलवाल ने बताया कि बेटी की इस कामयाबी से वह और पूरा परिवार बेहद खुश हैं। अद्वविका की मम्मी पूजा खंडेलवाल तो बेटी को अवार्ड मिलने के बाद से खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।