फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Independent broken stage, 12 injured

निर्दलीय प्रत्याशी का स्टेज टूटा, 12 घायल

Mon, 13 Feb 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी की जनसभा में समर्थकों की भीड़ जुटने स्टेज टूट गया। ग्रामीणों ने किसी तरह स्टेज के नीचे दबे 12 लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सोमवार को लक्सर विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी सुमित चौधरी की भिक्कमपुर गांव में जनसभा थी। भीड़ जुटाने के लिए प्रत्याशी ने कुछ गायक और महिला कलाकारों को भी बुलाया था। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही प्रत्याशी जनसभा को संबोधित करने स्टेज पर चढ़ा दर्जनों समर्थक भी उनके साथ स्टेज पर चढ़ गए। चढ़ते ही स्टेज टूट गया और प्रत्याशी, कलाकार और सभी समर्थक गिर गए। इससे जनसभा में अफरातफरी मच गई। सभा में मौजूद ग्रामीणों ने जैसे-तैसे स्टेज के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इसमें प्रत्याशी सुमित चौधरी समेत 12 लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed