{"_id":"5ddec0c78ebc3e54e8092c6c","slug":"indecency-from-a-soldier-mining-mafia-escaped-after-tractor-roorkee-news-drn327442811","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से अभद्रता, ट्रैक्टर छुड़ाकर भागे खनन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से अभद्रता, ट्रैक्टर छुड़ाकर भागे खनन माफिया
विज्ञापन
मंगलवार की रात में खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर ट्राली को रायसी चौकी के एक पुलिसकर्मी ने रोककर चौकी ले जाने की कोशिश की, लेकिन इसका पता चलने पर मौके पर पहुंचे खनन कारोबारी ने सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार किया और ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। उधर, पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में खनन सामग्री न होना बताया गया है।
रायसी चौकी पुलिस का एक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहा था। बताया जाता है कि सुबह तड़के कुछ खनन कारोबारी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध खनन सामग्री लेकर बालावाली की ओर से रायसी की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कुछ खनन से लदे वाहन तो रायसी से निकल गए। इसी बीच एक ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिसकर्मी ने रोक लिया। रोके गए वाहन को पुलिसकर्मी ने चौकी ले जाने की कोशिश की। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने इसकी जानकारी ट्रैक्टर स्वामी को दे दी। पता लगते ही ट्रैक्टर स्वामी अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और उसने ट्रैक्टर को चौकी ले जा रहे पुलिसकर्मी का विरोध करना शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस दौरान खनन कारोबारियों ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए ट्रैक्टर छुड़वा लिया और लेकर फरार हो गए। उधर, इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा का कहना है कि इस तरह का मामला उनकी जानकारी में आया था। उसके बाद उनके द्वारा इस बाबत चौकी पुलिस कर्मियों से जानकारी की गई, लेकिन मामला पूरी तरह से झूठा है।