{"_id":"587667194f1c1b1529baa723","slug":"including-seven-on-consolidation-officer-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी अधिकारी समेत सात पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी अधिकारी समेत सात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो झबरेड़ा
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमीन की धोखाधड़ी में चकबंदी अधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी देहात के आदेश पर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
झबरेड़ा निवासी ऋषिपाल ने चार जनवरी को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा को पत्र देकर बताया था कि उसके भाई भगत विनोद कुमार की जमीन का फर्जी बैनामा करके अधिकारियों से सांठ-गांठ कर कुछ लोगों ने तत्कालीन चकबंदी अधिकारी की मिलीभगत से दाखिल खारिज भी करा लिया था।
आरोप है कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऋषिपाल ने बताया था कि पुलिस की इस हीलाहवाली के चलते आरोपियों ने जमीन पर खड़े बाग को काटकर प्लाटिंग भी कर डाली। एसपी देहात ने ऋषिपाल के प्रार्थना पत्र पर झबरेड़ा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिस पर झबरेड़ा पुलिस ने बुधवार को तत्कालीन रुड़की चकबंदी अधिकारी, धमात थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी सचिन, नीलम, नरेंद्र, करनाल हरियाणा निवासी जितेंद्र, मोहम्मदपुर जट थाना मंगलौर निवासी चंद्रवीर और झबरेड़ा निवासी अक्षय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम रावत ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।