{"_id":"66cc416a157778ac1c00e843","slug":"in-the-case-of-the-dead-body-of-a-youth-found-in-the-pond-roorkee-news-c-5-1-drn1030-485824-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज
विज्ञापन
Iमृतक के भाई और पिता ने कहा, वसीम की पुलिस ने बेरहमी से पीटकर की हत्या
I
Iमृतक के शरीर पर चोट के निशान को बना रहे आधार, पुलिस कर रही है इन्कारI
माधोपुर गांव के तालाब में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस डूबकर मौत होने का दावा कर रही है। जबकि मृतक के भाई और पिता पुलिस पर बेहरमी से पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और वह पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
रुड़की क्षेत्र के गांव सोहलपुर गाड़ा निवासी वसीम की मौत को लेकर सुबह से लेकर शाम तक लोगों में गुस्सा दिखा। लोग इतने आक्रोशित हो गए कि एक बारगी पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए थे। पुलिस को डर सताने लगा था कि युवक की मौत बड़ा बवाल का रूप ले सकती है। इसी डर के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव और अस्पताल बुलाया गया।
पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश करती रही कि युवक की मौत डूबने से हुई है, लेकिन परिजन और ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। मृतक के पिता निसार और अल्लाउद्दीन की आंखों में आंसू थे तो पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी था।
विज्ञापन
पिता ने आरोप लगाया कि बेटे को पुलिस ने ही मारा है, वह तो बहन के यहां से घर आ रहा था। पुलिस ने जवान बेटे को छीन लिया है। वहीं, युवक की मौत की खबर क्षेत्र में फैली तो सोशल मीडिया पर भी पुलिस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।
सोशल मीडिया पर पुलिस को घेरते हुए लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया और पीड़ित परिवार को इन्साफ मिलने की मांग की। सुबह से शाम तक सोशल मीडिया पर युवक की मौत पर उबाल रहा। इसे देखते हुए खुफिया विभाग और पुलिस अलर्ट हो गई। खुफिया विभाग ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाले कई युवकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया।
युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी संशय खत्म हो जाएगा। जो तहरीर दी गई है उसपर भी जांच जारी है।- नरेंद्र पंत, सीओ, रुड़की’
मेरा भाई बहन के घर से आ रहा था। पुलिस जो आरोप लगा रही है, वह पूरी तरह से गलत हैं। मेरे भाई की पुलिस की वजह से हत्या हुई है। हमें इंसाफ चाहिए।- अल्लाउद्दीन, मृतक का भाई