फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In summer, lemon also relieved people's sweat

गर्मियों में नींबू ने भी छुड़ाए लोगों के पसीने

Sun, 10 Apr 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
In summer, lemon also relieved people's sweat
नींबू को भी महंगाई की नजर लग गई है। गर्मी में नींबू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन बढ़ते दामों ने लोगों का पसीना निकाल दिया है। कई साल बाद नींबू के दाम ने दोहरा शतक लगाया है। फुटकर में नींबू 220 से 260 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है जिससे यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है।
विज्ञापन

वैसे तो नींबू का इस्तेमाल रसोई में वर्षभर किया जाता है लेकिन गर्मी में लोग नींबू पानी से गला तर करना पसंद करते हैं। नींबू पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं लेकिन इस बार नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। सीजन होने के बावजूद नींबू के रेट ने दोहरा शतक पार कर दिया है। मंडी में आए दिन नींबू की छह क्विंटल तक की आवक हो रही है। मंडी में नींबू का थोक रेट 160 से 200 रुपये किलो तक है। बाजार में पहुंचते-पहुंचते यह 220 से 260 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

नवीन मंडी समिति के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि अभी लोकल नींबू नहीं आया है। मंडी में आजाद नगर, दिल्ली से नींबू आ रहा है। दाम ज्यादा होने के चलते मंडी में तीन से चार आढ़ती ही नींबू मंगा रहे हैं। बताया कि इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले नींबू का उत्पादन बेहद कम हुआ है। इस वजह से भी नींबू के दाम बढ़े हैं। पहली बार नींबू के दाम थोक में 200 रुपये तक पहुंचे हैं। उनका कहना है कि लोकल का नींबू आने में दो से तीन महीने का समय लगेगा। इसके बाद नींबू के दाम में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींबू के फायदें
1-दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नींबू का सेवन किया जाता है। इसमें 31 एमजी विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम होता जाता है।
2-नींबू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही ये पेट में जमे फैट को कम करने में भी असरदार साबित होता है। नींबू के रोजाना सेवन से भूख नियंत्रित रहती है।
3-बालों को घना बनाने से लेकर त्वचा में ग्लो बरकरार रखने में नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू में कैल्शियम, विटामिन सी, फास्फोरस आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

4- जिन्हें स्टोन की शिकायत है उनको को अपनी डाइट में नींबू जरूर शामिल करना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि पथरी को बनने से रोकने में काफी हद तक असरदार साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed