फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In front of the investigation team, villagers accused the ration dealer of rigging

Roorkee News: जांच टीम के सामने ग्रामीणों ने राशन डीलर पर लगाए धांधली के आरोप

Sun, 21 Sep 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
In front of the investigation team, villagers accused the ration dealer of rigging
टिक्कमपुर गांव के डीलर पर लगे राशन वितरण में धांधली करने के आरोपों की जांच हुई। कार्डधारकों की शिकायत पर टीम ने शनिवार को टिक्कमपुर गांव में पहुंचकर मामले की जांच की। अधिकारी के सामने ग्रामीणों ने राशन डीलर पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए राशन की दुकान निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को खाद्य आपूर्ति अधिकारी रवि सनवाल और आपूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा टिक्कमपुर गांव पहुंचे। इस दौरान टीम ने राशन डीलर शिकायतकर्ता और अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर मामले की जांच की। मौके पर पहुंचे ग्रामीण मोनू, रूपचंद, भागीरथ, राकेश, अजमेर, हरमीत, गुरप्रीत, शुभम, गीता आदि कई लोगों ने जांच अधिकारी को बताया कि गांव का राशन डीलर राशन वितरण करने में काफी समय से धांधली करता आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राशन डीलर समय पर राशन नहीं देता है। इसके साथ-साथ जो भी राशन देता है उसमें एक किलो राशन काम दे रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि राशन कम देने का विरोध करने पर राशन डीलर मनमानी करता हुआ कहता है कि राशन लेना है ले जाओ नहीं तो यह भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर एक यूनिट काम करके राशन देता है। किसी की 5 यूनिट है तो चार यूनिट के हिसाब से ही राशन देता है। ग्रामीणों ने बताया कि राशन वितरण में धांधली के कारण 2024 में भी एक बार राशन डीलर की राशन की दुकान सील कर दी गई थी। ग्रामीणों ने राशन की दुकान निरस्त कर अन्य किसी ग्रामीण को दिए जाने की मांग की है।




वहीं राशन डीलर जगत सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। राशन नियम के अनुसार वितरित किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि राशन डीलर और शिकायतकर्ताओं के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों से भी जानकारी की गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed