फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   IIT will get the works worth 4.5 crores investigated

आधी दरों पर जारी 4.5 के कार्यों की मेयर कराएंगे आईआईटी से जांच

Thu, 02 Dec 2021 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
IIT will get the works worth 4.5 crores investigated
टेंडर की लगभग आधी दरों पर किए गए करीब साढ़े चार करोड़ के निर्माण कार्यों की जांच मेयर गौरव गोयल आईआईटी रुड़की से कराएंगे। उन्होंने नगर निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कोर कटिंग सैंपल की आईआईटी से सभी तकनीकी जांच कराई जाए। जांच रिपोर्ट सही आने पर ही भुगतान जारी होगा। उनका कहना है कि सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को नगर निगम की ओर से करीब साढ़े चार करोड़ के 54 निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए गए थे। इनमें अधिकांश कार्य सड़कों के निर्माण से संबंधित हैं, लेकिन इन टेंडरों में निर्माण कार्य के लागत की जितनी राशि दर्शाई गई थी, ठेकेदारों ने इस राशि से करीब 42 फीसदी कम पर इन्हें अपने नाम जारी कराया है। हालांकि, यह प्रक्रिया नियमानुसार है और इससे नगर निगम को भारी बचत भी होगी। वहीं, निर्माण कार्यों की नियमावली के अनुसार आगणन कर टेंडर से जुड़े कार्यों की राशि निर्धारित की जाती है। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि जो ठेकेदार आधी दरों पर काम करेंगे, वे नियमानुुसार सड़क की गुणवत्ता दे पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन

मेयर गौरव ने बताया कि इससे नगर निगम को बचत होगी। इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन निर्माण के बाद यदि सड़क सालभर में ही टूट जाएगी तो जो भी भुगतान नगर निगम करेगा, वह भी बेकार जाएगा। ऐसे में सड़कों की गुणवत्ता टेंडर के नियम और शर्तों के अनुसार सुनिश्चित कराई जानी आवश्यक है। इसी के मद्देनजर अधिशासी अभियंता को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कोर कटिंग सैंपल के जरिये आईआईटी रुड़की से सैंपल का नॉन डिस्ट्रिक्टिव टेस्ट, कंप्रेसिव स्ट्रेंथ, ग्रेडिंग, इंपैक्ट वैल्यू की जांच कराई जाए। पत्र में मेयर की मौजूदगी में टेस्ट कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed