आईआईटी की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय नेशनल सोशल समिट-2022 के तहत स्वयंसेवियों ने संकल्प तरुण संस्था के सहयोग से भगवानपुर क्षेत्र में अमरूद के 250 पौधे रोपे गए। स्वयंसेवियों ने पौधरोपण की इस पर जागरुकता के लिए एक मिनट की वीडियो भी जारी की है। इस ऑनलाइन इवेंट में देश विदेश से करीब 1200 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
आईआईटी रुड़की की एनएसएस इकाई के मैनेजर किशन कुमार केसरी ने बताया कि रविवार से आईआईटी कैंपस में दो दिवसीय नेशनल सोशल समिट-2022 का आयोजन होगा। इसके तहत सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार शाम छह बजे संस्थान के निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी समिट का उद्घाटन करेंगे। दो दिन चलने वाले कार्यक्रम में केस स्टडी कंपटीशन, मॉडल यूनाइटेड नेशनल प्रतियोगिता, अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत नाटक का आयोजन, वर्कशॉप, सोशिएथॉन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान ढूंढा जाएगा। दो दिन में 50 से अधिक गतिविधियों का आयोजन होगा। मैनेजर किशन कुमार केसरी ने बताया कि समिट के अंतर्गत हाल ही में भगवानपुर क्षेत्र में अमरूद के 250 पौधों का रोपण किया गया है। इस कार्यक्रम में 15 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। पौधरोपण पर जागरूकता के लिए इस अभियान का एक मिनट का वीडियो भी लांच किया गया है।