फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   IIT student molested while walking

Roorkee News: पैदल जा रही आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी

Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
IIT student molested while walking
आईआईटी रुड़की की छात्रा से ई-रिक्शा सवार युवक ने छेड़खानी कर दी। आरोपी के भागने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आईआईटी के सुरक्षा अधिकारी प्रोफेसर एएस मौर्य ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह आईआईटी की एक छात्रा दिल्ली जा रही थी। वह अपने हॉस्टल से निकलकर आईआईटी के गेट तक आई। यहां से कुछ दूरी पर बस स्टैंड है। छात्रा यहां से पैदल ही बस स्टैंड की तरफ चलने लगी। कुछ दूर चलते ही पीछे एक ई-रिक्शा में सवार युवक आया और उतरकर छात्रा से छेड़खानी करने लगा। छात्रा कुछ समझ नहीं पाई। छात्रा ने शोर मचा दिया। पास ही खड़े सुरक्षाकर्मी ने यह देखकर छात्रा की तरफ दौड़ लगाई।। सुरक्षाकर्मियों को आता देखकर आरोपी ई-रिक्शा में बैठकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर आरोपी शराफत अली निवासी माजरा मंडी, आइएसबीटी, पटेलनगर देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed