फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   IIT Roorkee

नदी जल विवादों का समाधान राजनीतिक निहितार्थ समझकर हों: राजू

Mon, 19 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee
आईआईटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग की ओर से सोमवार को प्रो. एएन खोसला स्मृति व्याख्यान दिया गया। मुख्य वक्ता आईआईटी रुड़की के पूर्व उपनिदेशक और सिविल इंजीनियर विभाग के पूर्व संकाय सदस्य प्रोफेसर केजी रंगा राजू ने नदी जल विवाद विषय पर अपना संबोधन दिया।
विज्ञापन

प्रोफेसर राजू ने कहा कि ऐसे विवादों के समाधान में राजनीतिक निहितार्थ को समझकर उसके तकनीकी और कानूनी मुद्दों को हल कराना नितांत आवश्यक होता है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर दो जिलों के बीच वरुणा नहर विवाद, राष्ट्रीय स्तर पर दो राज्यों के बीच कृष्णा नदी जल विवाद के सुलझाने में अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए विवादों को सुलझाने की बारीकियों से अवगत कराया। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर एके चतुर्वेदी ने कहा कि संस्था के लिए गर्व का विषय है कि आज हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे विशेषज्ञ के व्यक्तिगत अनुभवों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज जब देश में जल विवाद एक प्रमुख समस्या के रूप में उभर कर सामने आया है। ऐसे में प्रोफेसर राजू द्वारा अपने अनुभवों को हम सभी के साथ साझा करने से इस विषय में और अधिक जानकारी मिली है। जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एमएल कंसल ने बताया कि प्रोफेसर एएन खोसला को रुड़की विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति होने के साथ-साथ ओडिशा राज्य के 11वें राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है। उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1954 में पद्य भूषण तथा 1977 में प्रतिष्ठित पद्य विभूषण की उपाधि से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed