फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If the drug is sold, the license of the medical store will be canceled

नशीली दवाई बेची तो मेडिकल स्टोर का लाइसेंस होगा निरस्त

Fri, 30 Aug 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
If the drug is sold, the license of the medical store will be canceled
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने सरकारी विभागों के साथ बैठक कर नशीली दवाइयों का कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि नशीली दवाइयां मिलने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम पूरन राणा ने कहा कि कस्बे और देहात क्षेत्र में युवा पीढ़ी के नशे की लत लगने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी की नशीली दवाइयों पर प्रतिबंध लगाने के लिए मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। नशीली दवाइयां पकड़े जाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करेगी। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए। कहा कि शुगर मिल के पेराई सत्र के दौरान मिल द्वारा बड़े ट्रालों में गन्ने की ढुलाई का कार्य किया जाता है। इस बार आगामी पेराई सत्र में शुगर मिल में केवल चार पहिया ट्राली से ही गन्ना लाया जाएगा। उन्होंने गन्ना सीजन में भारी वाहनों को सुबह 8 से 10 बजे व दोपहर में 1 से 3 बजे तक न लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार पुरकाजी हाईवे पर पुरानी रेलवे फाटक के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण पर भी जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा, नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण पर लोगों से नगरपालिका का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने लक्सर के खाद्य पूर्ति निरीक्षक से भी अंत्योदय राशन कार्ड की बाबत रिपोर्ट तलब की है। बैठक में नगर पालिका के चेयरमैन अबरीश गर्ग, ईओ मोहम्मद गौहर हयात, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, डॉ. प्रेम सिंह पुंडीर, सेवाराम सिंघल, राजेंद्र वर्मा, जसवीर सिंह, खाद्य पूर्ति निरीक्षक संदीप नेगी, बीडीओ चंदन लाल राही, आईएस भंडारी, पंकज, राहुल गर्ग, हिमांशु गोयल, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed